सुगौली: विश्वकर्मा पूजा की तैयारी को लेकर स्वर्णकार संघ की बैठक हुई संपन्न

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी विश्वकर्मा पूजा को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में स्वर्णकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के माई स्थान स्थित अनुप सर्राफ के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक सोनी ने की। बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि इस बार विश्वकर्मा पूजा को पहले से भी अधिक भव्य और धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में पूजा आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें यह तय किया ग....

Sep 13, 2025 - 09:36
Updated: 8 months ago
0 22
सुगौली: विश्वकर्मा पूजा की तैयारी को लेकर स्वर्णकार संघ की बैठक हुई संपन्न

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी विश्वकर्मा पूजा को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में स्वर्णकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के माई स्थान स्थित अनुप सर्राफ के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक सोनी ने की। बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि इस बार विश्वकर्मा पूजा को पहले से भी अधिक भव्य और धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में पूजा आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें यह तय किया गया कि पूजा पंडाल का निर्माण आकर्षक ढंग से किया जाएगा, साथ ही स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। संघ के सदस्यों ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा न केवल स्वर्णकार समाज का बल्कि पूरे नगर का पर्व है, इसलिए इसे एकजुटता और आपसी भाईचारे के साथ मनाना आवश्यक है। अध्यक्ष अशोक सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वकर्मा भगवान को ‘शिल्पकारों के देवता’ के रूप में पूजा जाता है। यह पर्व मेहनतकश और कारीगरों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसलिए इस मौके पर सभी को एक साथ मिलकर समाज और नगर की एकता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजन के दौरान किसी तरह की कोई कमी न रहे, इसके लिए हर स्तर पर कार्यकारिणी सदस्य जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने और प्रसाद वितरण की भी योजना बनाई गई। बैठक में संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। सभी ने अपनी-अपनी राय दी और उत्साहपूर्वक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि आपसी सहयोग और भाईचारे से ही इस तरह के पर्व सफलतापूर्वक मनाए जा सकते हैं। इस बैठक के बाद नगरवासियों में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है। लोग अब तैयारी में जुट गए हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और यादगार होगा। मौके पर मुरारी सर्राफ, राकेश सर्राफ,विरु सर्राफ,गुडु सर्राफ,सौरभ सर्राफ,शंकर सर्राफ,विकास सर्राफ,राजू सर्राफ,केशव सर्राफ सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User