मोतिहारी: बालिकाओं का कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी का शैक्षिक भ्रमण

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संकल्प योजना अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के कर्मियों ने श्री परशुराम गिरि हाई स्कूल, 10+2 की छात्राओं को शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी का एक्सपोजर विजिट कराया। यह कार्यक्रम निगम द्वारा चलाए जा रहे ......

Sep 13, 2025 - 17:53
Updated: 8 months ago
0 6
मोतिहारी: बालिकाओं का कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी का शैक्षिक भ्रमण

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संकल्प योजना अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के कर्मियों ने श्री परशुराम गिरि हाई स्कूल, 10+2 की छात्राओं को शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी का एक्सपोजर विजिट कराया। यह कार्यक्रम निगम द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 50 बालिकाओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अरविंद सिंह और वैज्ञानिक डॉ.गायत्री ने छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। डॉ. गायत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र का परिचय कराते हुए मशरूम कल्टीवेशन,इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम,पोल्ट्री फार्मिंग,बेबी कॉर्न कल्टीवेशन,आम की विभिन्न किस्में, ग्रीन हाउस तथा अट्रैक्टिंग एंड रिटेनिंग रूरल यूथ इन एग्रीकल्चर जैसे विषयों पर विस्तार से बताया। छात्राओं को कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं करियर बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी,जिला परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र राम, जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी,जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ रितेश कुमार सहित विद्यालय की शिक्षिकाएँ सारिका कुमारी,रानी कुमारी एवं ऋचा कुमारी उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User