सीतामढ़ी :~ दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का जोगियारा स्टेशन पर होगी ठहराव, रेलवे सुरक्षा बल डटे रहे

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी ;- रेलमंडल समस्तीपुर अंतर्गत दरभंगा - नरकटियागंज रेलखंड के जोगियार रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की हरि झंडी मिलते ही शनिवार को संयोजित तरीके से विधिवत तरीके से जोगियारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नं 15561/62 दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत .......

Sep 13, 2025 - 19:56
Updated: 10 months ago
0 6
सीतामढ़ी :~ दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का जोगियारा स्टेशन पर होगी ठहराव, रेलवे सुरक्षा बल डटे रहे

-- सांसद, लोकसभा, मधुबनी, अशोक कुमार यादव ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाई

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी ;- रेलमंडल समस्तीपुर अंतर्गत दरभंगा - नरकटियागंज रेलखंड के जोगियार रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की हरि झंडी मिलते ही शनिवार को संयोजित तरीके से विधिवत तरीके से जोगियारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नं 15561/62 दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर जोगियारा रेलवे स्टेशन पर सांसद /मधुबनी अशोक कुमार यादव द्वारा समय -14.46 बजे जोगियारा रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर जनसंवोधन कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात सांसद, लोकसभा, मधुबनी, श्री यादव द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मौके पर सीतामढ़ी रेलवे सुरक्षा के कमांडर ओम प्रकाश ठाकुर सहित अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों में इस ट्रेन की जोगियारा रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर खुशी को माहौल देखी गई। यह ट्रेन दरभंगा से शाम के 3:30 में प्रस्थान करेगी, जो कमतौल 15:22, जोगियारा 15:34, जनकपुर रोड 15:40, सीतामढ़ी 16:10, बैरगनिया 16:38 रुकते हुए घोड़ासहन 17:01 में पहुंच कर सिकटा , नरकटियागंज, गोरखपुर के रस्ते अपने गंतव्य को जाएगी।

15561 आगमन- 15:34

            प्रस्थान- 15:36

15562आगमन- 22:38

            प्रस्थान- 22:40

इस ट्रेन के संचालन से इस रेलखंड से यात्रियों को अधिक सुविधा एवं सहज आवागमन मिलेगा। जोगियारा एवं इसके आसपास के यात्रियों को सीधे बड़े शहरों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में माननीय गणमान्यों की उपस्थित के साथ साथ लगभग 100 - 125 की संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम में रेसुब पोस्ट सीतामढ़ी के पोस्ट कमांडर साथ अन्य अधिकारी व स्टाफ साथ मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। रेलवे के अधिकारीगण तथा कई गणमान्य अतिथि एवं आम जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User