मोतिहारी : भोपतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

पूर्वी चम्पारण। भोपतपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के जसौली पोखर के पास से पुलिस ने दो युवकों को एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सकलदेव प्रसाद (36 वर्ष), पिता महेश सहनी, निवासी लवादा, थाना पकड़ीदयाल तथा छोटू कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. सत्यनारायण सह.......

Sep 14, 2025 - 18:39
Updated: 10 months ago
0 27
मोतिहारी : भोपतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

पूर्वी चम्पारण। भोपतपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के जसौली पोखर के पास से पुलिस ने दो युवकों को एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस के साथ दबोच लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान सकलदेव प्रसाद (36 वर्ष), पिता महेश सहनी, निवासी लवादा, थाना पकड़ीदयाल तथा छोटू कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. सत्यनारायण सहनी, निवासी मानपुरवा, थाना मधुबन जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दोनों युवक पकड़े गए। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर ही हथियार और बाइक को जब्त कर लिया तथा दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने हथियार रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों युवक हथियार के साथ कहाँ और क्यों जा रहे थे तथा इसके पीछे किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना तो नहीं थी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि ऐसे अभियान से असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बनेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User