मोतिहारी : रामानंद पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन

चम्पारण टुडे /मोतिहारी।  मोतिहारी। हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर कुआँरी देवी चौक, सुरहां रोड स्थित रामानंद पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर .......

Sep 15, 2025 - 11:25
 0  4
मोतिहारी : रामानंद पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन

चम्पारण टुडे /मोतिहारी। 
मोतिहारी। हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर कुआँरी देवी चौक, सुरहां रोड स्थित रामानंद पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की उमंग और उत्साह से गूंज उठा।

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ :
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और क्विज़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। छात्र -छात्राओं, शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने भी ताली बजाकर प्रस्तुति दे रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।  

मातृभाषा का महत्व बताया :
स्कूल के डायरेक्टर विनोद कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी केवल मातृभाषा ही नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से हिन्दी के सम्मान और उसके प्रचार-प्रसार की अपील की।

विजेताओं को मिला पुरस्कार :
प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि भाषा किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है और हिन्दी हमारी आत्मा है।

सैकड़ों की उपस्थिति :
इस अवसर पर 300 से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में डायरेक्टर श्री कुशवाहा के साथ-साथ वर्षा मैम, सुरेश यादव, मोहम्मद समसाद, आलिया मिस, सीमा देवी, संध्या कुमारी, गोविंद सर, माधव कुमार, निभा देवी, राखी मैम, सबा करीम सर समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0