सीतामढ़ी :- सहरसा - छेड़हटा(अमृतसर)ट्रेन ट्रेन को सीतामढी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, ट्रेन के गार्ड व लोको पायलट को किया गया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन छेहराटा(अमृतसर) के लिए शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उदघाटन के बाद सोमवार रात्रि 9:5 बजे भाया सीतामढ़ी होकर उक्त ट्रेन की परिचालन हुई। अमृत भारत ट्रेन संख्या 05531 सहरसा-छेहरटा(अमृतसर) को सीतामढ़ी पहुंचने पर केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट), सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार.....

Sep 16, 2025 - 17:53
Updated: 9 months ago
0 7
सीतामढ़ी :- सहरसा - छेड़हटा(अमृतसर)ट्रेन ट्रेन को सीतामढी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, ट्रेन के गार्ड व लोको पायलट को किया गया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन छेहराटा(अमृतसर) के लिए शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उदघाटन के बाद सोमवार रात्रि 9:5 बजे भाया सीतामढ़ी होकर उक्त ट्रेन की परिचालन हुई। अमृत भारत ट्रेन संख्या 05531 सहरसा-छेहरटा(अमृतसर) को सीतामढ़ी पहुंचने पर केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट), सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत करने हेतु कैट के सचिव आलोक कुमार, विजय सर्राफ, प्रभु पंडित समेत स्टेशन अधीक्षक नीतीश्वर कुमार सिंह, डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार, आरपीएफ कमांडर ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व स्टेशन अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह व शिवनाथ प्रसाद, राजेश कुमार, यात्री रामप्रवेश प्रसाद समेत अन्य यात्रीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर लोको पायलट टुनटुन कुमार, सीनियर एसिस्टेंट लोको पायलट मनीष कुमार राणा व चीफ लोको इंस्पेक्टर नीरज कुमार उपाध्याय को फूल माला पहनाकर और माता सीता की प्राकट्य झांकी व प्रमुख तीर्थ स्थलों का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ट्रेन शुरू करने हेतु जिलाध्यक्ष सुन्दरका एवं सचिव आलोक ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, समस्तीपुर मण्डल रेल प्रबन्धक ज्योति प्रकाश मिश्रा समेत सभी रेल अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

समय सारणी:- 

सहरसा से शाम 15:30 में प्रस्थान कर, सुपौल 16:00 में, सरायगढ़ 16:40,, निर्मली 17:15, झंझारपुर 18:05, सकरी 18:35, शीशों 19:25, सीतामढ़ी 20:45, रक्सौल 22:25, सिकटा 22:55, नरकटियागंज 23:35, सिसवा बाजार 01:33, कप्तानगंज01:55, गोरखपुर 03:00, खलीलाबाद 03:45, बस्ती 04:13, मनकापुर 05:00, गोंडा 05:30, बुढ़वल 06:40, सीतापुर 08:10, चंदौसी13:10, मुरादाबाद 14:00, रुड़की 16:55, सहारनपुर 17:30, जगाधरी 18:05, यमुनानगर 19:10, अंबाला 19:45, राजपुरा ,20:25, सरहिंद 21:45, धनधारी कलां 22:28, फगवाड़ा 23:00, जालंधर सिटी 23:50, व्यास 00:35 स्टेशन होते हुए अमृतसर रात्रि के 02:00 पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष सुन्दरका ने कहा की उम्मीद है कि आने वाले समय में मुजफ्फरपुर से शुरू होने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनें सीतामढ़ी तक विस्तार होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User