घोड़ासहन : एसएसबी 71वीं वाहिनी द्वारा पशुओं का निःशुल्क इलाज एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन 

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।  71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से मंगलवार को बनकटवा प्रखंड स्थित बिजबनी गांव में ए समवाय अठमोहान के तत्वावधान में निःशुल्क पशु-चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने पशुओं का इलाज कराने पहुंचे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वाहिनी के .......

Sep 16, 2025 - 18:58
 0  26
घोड़ासहन : एसएसबी 71वीं वाहिनी द्वारा पशुओं का निःशुल्क इलाज एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन 

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से मंगलवार को बनकटवा प्रखंड स्थित बिजबनी गांव में ए समवाय अठमोहान के तत्वावधान में निःशुल्क पशु-चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने पशुओं का इलाज कराने पहुंचे।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रफुल्ल कुमार ने किया। साथ में सहायक सेनानायक विजय कुमार, इंस्पेक्टर नरेश लंबा, डॉक्टर प्रवीण कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह तथा कास्टेबल अमित सिंह, दीपक कुमार और उपेंद्र कुमार मौजूद रहे।

पशु-चिकित्सक दल ने ग्रामीणों के मवेशियों की जांच की और उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सैकड़ों की संख्या में मवेशियों का टीकाकरण भी किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस पहल से उन्हें काफी लाभ मिला है क्योंकि गाँवों में पशु-चिकित्सा की सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं होती।

कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि एसएसबी का उद्देश्य सिर्फ सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा ही नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की जरूरतों को समझते हुए समाजसेवा में भी योगदान देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया और इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0