सुगौली: आस्था संग आकर्षण, चलित दृश्यों से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा जयराम दास मार्केट में आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार का पंडाल अपने नए लुक और अनोखी सजावट के कारण आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। बंगाल से आए कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, वहीं मुजफ्फरपुर के कारीगर प्रतिमा निर्माण में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार पंडाल के अंदर....

Sep 26, 2025 - 18:23
Sep 27, 2025 - 13:18
 0  17
सुगौली: आस्था संग आकर्षण, चलित दृश्यों से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा जयराम दास मार्केट में आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार का पंडाल अपने नए लुक और अनोखी सजावट के कारण आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। बंगाल से आए कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, वहीं मुजफ्फरपुर के कारीगर प्रतिमा निर्माण में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार पंडाल के अंदर मूविंग प्रतिमा और इलेक्ट्रिक सिस्टम से तैयार किए जा रहे अद्भुत दृश्य श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। पूजा समिति के अध्यक्ष प्रियांशु सर्राफ ने बताया कि मां काली द्वारा महिषासुर वध का मूविंग दृश्य इस वर्ष का मुख्य आकर्षण होगा।

इलेक्ट्रिक सिस्टम और आधुनिक तकनीक के माध्यम से इसे और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। पंडाल और प्रतिमाओं की साज-सज्जा भी देखने लायक होगी। लगभग 25 लाख रुपए खर्च कर पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। सुगौली प्रखंड मुख्यालय एवं प्रमुख बाजार होने के कारण यहां दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं। पूजा समिति के सचिव अंकुर चौधरी ने बताया कि पूजा के दौरान खेल-तमाशा और मेला भी आयोजित किया जाएगा। मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और निगरानी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती होगी।

 आयोजन समिति के सभी सदस्य—प्रियांशु सर्राफ,अंकुर चौधरी,नारायण प्रसाद,अनुप सर्राफ,अरुण गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता,आकाश सर्राफ,अनुप अग्रवाल,सुबोध चौधरी,संदीप अग्रवाल,नवीन कुमार,रंजीत सर्राफ, बेचू साह,अजय गुप्ता,रोहित सिंह, पवन सहनी,कुंदन कुमार,रंजीत कुमार आदि—पूजा को यादगार बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस बार का यह दुर्गा पूजा आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्यता और सांस्कृतिक रंग से सराबोर होगा। श्रद्धालुओं के लिए मूविंग प्रतिमा और सुसज्जित पंडाल इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0