सुगौली: सदर एसडीएम के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू च: दुर्गा पूजा के त्योहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सदर एसडीएम स्वेता भारती के नेतृत्व में शुक्रवार की संध्या फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च थाना से चल कर बाजार मेन रोड होते हुए,दुर्गा मंडप,गोलंबर चौक,आजाद चौक,ताज चौक से थाना चौक होते हुए पुनः थाना पहुंचा।फ्लैग मार्च में एसडीएम स्वेता भारती के साथ एसडीपीओ दिलीप कुमार,थानाध्यक्ष अनी....

Sep 26, 2025 - 21:25
Updated: 7 months ago
0 15
सुगौली: सदर एसडीएम के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू च: दुर्गा पूजा के त्योहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सदर एसडीएम स्वेता भारती के नेतृत्व में शुक्रवार की संध्या फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च थाना से चल कर बाजार मेन रोड होते हुए,दुर्गा मंडप,गोलंबर चौक,आजाद चौक,ताज चौक से थाना चौक होते हुए पुनः थाना पहुंचा।फ्लैग मार्च में एसडीएम स्वेता भारती के साथ एसडीपीओ दिलीप कुमार,थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह,अभिनव राज के साथ महिला और पुरुष पुलिस बल के जवान शामिल थे।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस वाहनों के सायरन बजा कर लोगों शान्तिपूर्वक त्योहार मनाने का संदेश दिया जा रहा था।एसडीएम सुश्री भारती ने बताया कि दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाए। पूजा-पंडालों के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़ वाले जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी।किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 पूजा पंडालों में अग्निशमन बोतल सिलिंडर रखने,प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी लगाने और शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पूजा समिति की ओर से वोलेंटियर तैनात करने का निर्देश दिया।साथ हीं पूजा के दौरान आवश्यकतानुसार शांति और सुरक्षा की व्यवस्था करने को लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User