रामगढ़वा । विभिन्न जगहों पर गस्ती के दौरान 69 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार

चम्पारण टूडे/ पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा) पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन अलग-अलग गांवों से भारी मात्रा में अवैध देशी चुलाई शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार ....

Feb 18, 2026 - 18:11
Updated: 3 months ago
0 27
रामगढ़वा । विभिन्न जगहों  पर गस्ती के दौरान 69 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार

चम्पारण टूडे/ पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)

पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन अलग-अलग गांवों से भारी मात्रा में अवैध देशी चुलाई शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इनरवा गांव निवासी साहेब कुमार के घर से लगभग 21 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं मदन प्रसौना गांव निवासी बली सिंह के यहां से करीब 30 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके अलावा शेखावना गांव निवासी राकेश पटेल के घर से लगभग 17 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मद्य-निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। थानाध्यक्ष ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, निर्माण या भंडारण की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी। इस विशेष अभियान में थाना के एएसआई, सशस्त्र बल एवं चौकीदार भी शामिल रहे।

🚀 आज ही बनवाएं स्कूल वेबसाइट 🚀

🎓 यूनिफार्म | जूते | टाई | बेल्ट
📚 कॉपी | किताब | अन्य जानकारी
🌐 वेबसाइट पर तुरंत अपडेट सेवा

सीमित समय ऑफर

📞 अभी कॉल करें: 7542850221

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User