रामगढ़वा : हत्या के प्रयास के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण / रामगढ़वा रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में चलाए जा रहे गश्ती अभियान के दौरान की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया ....

Feb 17, 2026 - 15:24
Updated: 3 months ago
0 43
रामगढ़वा : हत्या के प्रयास के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण / रामगढ़वा
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में चलाए जा रहे गश्ती अभियान के दौरान की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के पंचभेड़िया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें एक अभियुक्त नामजद था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंचभेड़िया गांव निवासी चंद्रशेखर यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गश्ती अभियान के दौरान थाना के एएसआई, सशस्त्र बल एवं चौकीदार भी मौजूद थे। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

🚀 आज ही बनवाएं स्कूल वेबसाइट 🚀

🎓 यूनिफार्म | जूते | टाई | बेल्ट
📚 कॉपी | किताब | अन्य जानकारी
🌐 वेबसाइट पर तुरंत अपडेट सेवा

सीमित समय ऑफर

📞 अभी कॉल करें: 7542850221

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User