रामगढ़वा। जदयू के बबलू साह फिर दोबारा निर्विरोध हुएं प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता व शुभचिंतकों ने दी बधाइयां

Feb 23, 2026 - 00:07
Feb 23, 2026 - 07:10
 0  14
रामगढ़वा। जदयू के बबलू साह फिर दोबारा निर्विरोध हुएं प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता व शुभचिंतकों ने दी बधाइयां

बबलू साह निर्विरोध हुएं रामगढ़वा जदयू प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा | स्थानीय प्रखंड के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का सांगठनिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनावी प्रक्रिया के उपरांत सर्वसम्मति से मुरला पंचायत के बबलू साह को प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया पटना से आए प्रदेश महासचिव आबिद हुसैन और जिला से आए चुनाव पर्यवेक्षक बद्री पासवान की निगरानी में चुनाव संपन्न हुई। चुनाव के दौरान प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए कुल दो कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था। निर्वाचन अधिकारी रंजीत कुमार और पर्यवेक्षक बद्री पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि संवीक्षा के दौरान ध्रुव कुशवाहा का नामांकन तकनीकी खामियों के कारण रद्द कर दिया गया, जिसके पश्चात बबलू साह को निर्विरोध रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही। चुनाव के दौरान में मौके पर थाना एसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वही चुनाव की घड़ी देखते हुएं बबलू साह के जैसे नाम की आधिकारिक घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने नारेबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। वही मौके पर कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ जदयू नेता प्रो. दिनेश चंद्र प्रसाद,समाजसेवी कृष्ण मोहन सिंह,वार्ड सदस्य रामप्रकाश ठाकुर,रितेश पटेल,चंदन कुमार तथा सैकड़ों अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दे कि बबलू साह मुरला पंचायत के मुखिया पति भी है जो ग्रामीणों के बीच में हमेशा तात्पर्य रहते है। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि बबलू साह के नेतृत्व में प्रखंड में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0