सुगौली: जनता दरबार में सुनी गई भूमि विवाद की शिकायत,एक मामले की हुई सुनवाई
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नियमित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित सभागार में अंचलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। दरबार में सुनवाई के लिए केवल एक ही मामला सामने आया। यह मामला उत्तरी छपरा बहास के भवानीपुर गांव निवासी अनिल ....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नियमित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित सभागार में अंचलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। दरबार में सुनवाई के लिए केवल एक ही मामला सामने आया। यह मामला उत्तरी छपरा बहास के भवानीपुर गांव निवासी अनिल कुमार प्रसाद और चुटटून सहनी के बीच का था।
वादी की ओर से आरोप लगाया गया कि गोड़ीगांव स्थित उसकी रैयती भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इस पर अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला सक्षम न्यायालय को आवश्यक निर्देश भेजने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय से आदेश प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता दरबार में अंचलाधिकारी कुंदन कुमार के साथ राजस्व पदाधिकारी श्याम किशोर यादव,थाना के एसआई जयप्रकाश सिंह,राजस्व कर्मी प्रेम किशोर सिंह सहित फरियादी व ग्रामीण उपस्थित थे।
अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। भूमि विवाद जैसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाती है ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं निसंकोच जनता दरबार में रखें, जिससे समय पर समाधान संभव हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0