सुगौली: आईवीएफ कैंप का आयोजन, निःसंतान दंपत्तियों को मिली राहत

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शनिवार को शहर स्थित सुधीर सेवा एवं चिकित्सा केंद्र में संतानहीन दंपत्तियों के लिए आईवीएफ कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का संचालन पटना से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया। आयोजक डॉक्टर विश्वनाथ तिवारी और डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि शिविर में कई निःसंतान दंपत्तियों की जांच की गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि नि....

Sep 20, 2025 - 17:56
Updated: 8 months ago
0 0
सुगौली: आईवीएफ कैंप का आयोजन, निःसंतान दंपत्तियों को मिली राहत

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शनिवार को शहर स्थित सुधीर सेवा एवं चिकित्सा केंद्र में संतानहीन दंपत्तियों के लिए आईवीएफ कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का संचालन पटना से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया।

आयोजक डॉक्टर विश्वनाथ तिवारी और डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि शिविर में कई निःसंतान दंपत्तियों की जांच की गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि नियमित जांच एवं दवा के सेवन से मातृत्व और पितृत्व का सुख संभव है। पटना से आई डॉक्टर सूफिया और डॉक्टर निधि सिंह ने जांच और परामर्श के क्रम में कहा कि ऐसे दंपत्ति जिन्हें संतान सुख नहीं मिला है, वे इस तरह के कैंप में आकर लाभ उठा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस शिविर में निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई थी और जरूरत पड़ने पर मरीजों को आगे के इलाज हेतु पटना आईवीएफ केंद्र जाने की सलाह दी गई। चिकित्सा केंद्र के प्रोपराइटर डॉक्टर सुधीर कुमार और मधु कुमारी ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनके केंद्र पर इस प्रकार का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग इस बार किसी कारणवश शिविर में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे आगामी कैंप में अवश्य जुड़ें।

 साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पटना आईवीएफ केंद्र में इलाज के लिए आने-जाने में यहां से मरीजों को विशेष सहयोग और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह कैंप निःसंतान दंपत्तियों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User