सुगौली: एसबीआई ने लगाया खाता खोलने का शिविर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सुगौली शाखा की ओर से शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में खाता खोलने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपना खाता खुलवाया। बैंक के सेवा प्रबंधक हरिहर प्रसाद और सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से सीधे जोड़ना है। उन्होंने ......

Sep 20, 2025 - 17:50
Updated: 8 months ago
0 2
सुगौली: एसबीआई ने लगाया खाता खोलने का शिविर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सुगौली शाखा की ओर से शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में खाता खोलने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपना खाता खुलवाया। बैंक के सेवा प्रबंधक हरिहर प्रसाद और सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से सीधे जोड़ना है। उन्होंने बताया कि खासकर महिलाओं को इस शिविर से काफी लाभ हुआ, क्योंकि उन्हें बैंक शाखा तक बार-बार जाने की परेशानी से मुक्ति मिली।

शिविर में ही आसानी से दस्तावेजों की जांच कर खातों का उद्घाटन किया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि अब नये खाताधारी अपने खाते से न केवल सामान्य लेन-देन कर सकेंगे, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे उनके खाते में पहुंच सकेगा। इससे लाभुकों को योजनाओं की राशि समय पर और पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिविर के आयोजन से आमजन को सुविधा मिली है और बैंकिंग सेवाओं तक उनकी पहुंच और आसान हुई है। बैंक की ओर से आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वित्तीय समावेशन से जुड़ सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User