सुगौली: शिक्षकों के लिए जलपान व पानी की व्यवस्था नहीं, कॉपी जांच में हो रही परेशानी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड स्तर पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे शिक्षक विभागीय अनदेखी से काफी परेशान हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार कॉपी जांच में जुटे रहने के बावजूद उनके लिए ....

Sep 20, 2025 - 17:48
Updated: 8 months ago
0 3
सुगौली: शिक्षकों के लिए जलपान व पानी की व्यवस्था नहीं, कॉपी जांच में हो रही परेशानी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड स्तर पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे शिक्षक विभागीय अनदेखी से काफी परेशान हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार कॉपी जांच में जुटे रहने के बावजूद उनके लिए जलपान या पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों का कहना है कि वे दिनभर भूखे-प्यासे रहकर काम करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद स्थानीय मूल्यांकन केंद्र या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

पंडित दीनदयाल बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जहां यह मूल्यांकन कार्य चल रहा है, के प्रधानाचार्य शमीमुल हक ने बताया कि विभाग की ओर से शिक्षकों की सुविधा हेतु किसी भी प्रकार की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि उनके विद्यालय में कुल 13 विद्यालयों के वर्ग 1 से 8 तक के छात्रों की 2025-26 सत्र की अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम विजय यादव ने स्पष्ट किया कि इस मद में जिला शिक्षा कार्यालय से अब तक किसी प्रकार की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। शिक्षकों का कहना है कि यदि समय पर आवश्यक व्यवस्था नहीं की गई तो मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User