सुगौली: 1500 टीन पामोलिन तेल लदे ट्रक के गायब होने का मामला

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: अमृत ब्रांड का आयातित रिफाइंड पामोलिन तेल लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ एक ट्रक संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। मामले को लेकर परिवहन कंपनी श्री पवनसुत फॉरवर्डिंग एंड क्लीयरिंग सर्विस के मालिक मुकेश कुमार गुप्ता ने सुगौली थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि 17 सितंबर को ट्रक संख्या बीआर01जीजे-2309 पर 1500 टिन पामोलिन तेल लोड किया गया था, जिसकी कीमत करीब 30 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है। यह माल प्रयागराज (उत्तर प्र......

Sep 20, 2025 - 17:46
Sep 20, 2025 - 19:40
 0  4
सुगौली: 1500 टीन पामोलिन तेल लदे ट्रक के गायब होने का मामला

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: अमृत ब्रांड का आयातित रिफाइंड पामोलिन तेल लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ एक ट्रक संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। मामले को लेकर परिवहन कंपनी श्री पवनसुत फॉरवर्डिंग एंड क्लीयरिंग सर्विस के मालिक मुकेश कुमार गुप्ता ने सुगौली थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि 17 सितंबर को ट्रक संख्या बीआर01जीजे-2309 पर 1500 टिन पामोलिन तेल लोड किया गया था, जिसकी कीमत करीब 30 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है। यह माल प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) स्थित एम/एस हैदरी स्टोर भेजा जाना था। ट्रक उसी दिन शाम चार बजे माल लादकर रवाना हुआ और रात आठ बजकर 12 मिनट पर फुलवरिया टोल प्लाजा से निकलने की पुष्टि हुई। इसके बाद से ट्रक का कोई अता-पता नहीं चल पाया। श्री गुप्ता ने बताया कि चालक अमरजीत कुमार से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। वहीं, ट्रक मालिक सूरज कुमार समेत चालक के परिजनों से पूछताछ में भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। गुप्ता ने आशंका जताई कि यह पूरा मामला ट्रक मालिक, चालक और उनके सहयोगियों की साजिश का हिस्सा हो सकता है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि टेक्निकल टीम को जांच में लगाया गया है। सीडीआर के आधार पर ट्रक और संबंधित लोगों की लोकेशन ट्रेस कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0