सुगौली: चुनावी सरगर्मी तेज, सुनील सिंह की लोकप्रियता बनी चर्चा का विषय

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सुगौली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इन्हीं में सुगौली के संभावित प्रत्याशी सुनील सिंह इस समय चर्चाओं के केंद्र बने हुए हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती दिख रही है। सुनील सिंह लगातार जनसंपर्क अभियान च.......

Sep 20, 2025 - 11:39
Updated: 8 months ago
0 43
सुगौली: चुनावी सरगर्मी तेज, सुनील सिंह की लोकप्रियता बनी चर्चा का विषय

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सुगौली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इन्हीं में सुगौली के संभावित प्रत्याशी सुनील सिंह इस समय चर्चाओं के केंद्र बने हुए हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती दिख रही है। सुनील सिंह लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

लोगों से उनकी सीधी मुलाकात और सहज व्यवहार मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं, जो आम जनता की समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के सुनते हैं। यही कारण है कि वे धीरे-धीरे गांव से लेकर नगर तक के लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाते जा रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में उन्होंने दर्जनों गांवों का दौरा कर स्थानीय समस्याओं को करीब से देखा और सुना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों को लेकर वे लगातार लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता बढ़ी है। खासकर युवाओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत होती दिख रही है। युवाओं का कहना है कि वे उन्हें एक ऐसा नेता मानते हैं जो भविष्य में सुगौली को विकास की नई दिशा दे सकता है। चुनावी समीकरण की दृष्टि से भी सुनील सिंह की लोकप्रियता को अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि उनकी बढ़ती सक्रियता और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान दिला रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो सुगौली विधानसभा में वे आगामी चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।

क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं कि सुनील सिंह को लोग सिर्फ नेता नहीं बल्कि बेटा मानकर स्नेह और समर्थन दे रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक ने उन पर भरोसा जताया है। यही विश्वास उनकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी पूंजी बन रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User