सुगौली: विसर्जन जुलूस से लौटते वक्त गिरी हाथी, सुबह हुई मौत की पुष्टि

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस से लौट रही एक हाथी की रविवार देर रात छपरा बहास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह हाथी मोतिहारी के ज्ञान बाबू चौक निवासी जौवाद हुसैन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन......

Oct 06, 2025 - 15:59
Updated: 7 months ago
0 26
सुगौली: विसर्जन जुलूस से लौटते वक्त गिरी हाथी, सुबह हुई मौत की पुष्टि

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस से लौट रही एक हाथी की रविवार देर रात छपरा बहास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह हाथी मोतिहारी के ज्ञान बाबू चौक निवासी जौवाद हुसैन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन के बाद महावत छठू महतो हाथी को लेकर मोतिहारी लौट रहे थे।

देर रात होने के कारण उन्होंने छपरा बहास में रुकने का फैसला किया था। महावत ने बताया कि उन्होंने हाथी के लिए पीपल के पेड़ से चारा लाकर खिलाया था, तब तक वह पूरी तरह स्वस्थ था। अचानक कुछ देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि रात में ही महावत ने हाथी की मौत की पुष्टि नहीं की थी और मालिक के परिजनों को सूचना दे दी थी। सोमवार सुबह जब लोगों को हाथी की मौत की जानकारी मिली तो घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में उदासी का माहौल देखने को मिला। महावत छठू महतो ने बताया कि हाथी वर्षों से पूजा और धार्मिक आयोजनों में शामिल होता था और पूरी तरह स्वस्थ था।

 सुबह उसने जब हाथी की सांसें थमी देखीं, तो उसने वहीं अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों के अनुसार, यह हाथी सुगौली क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध था और कई धार्मिक आयोजनों में भाग ले चुका था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User