मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में 1242 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

नालंदा। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज अपने गृह जिले नालंदा में कुल 1242 करोड़ रुपये की लागत से 48 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित परियोजनाएँ भी ......

Oct 05, 2025 - 19:18
0 1
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में 1242 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

नालंदा। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज अपने गृह जिले नालंदा में कुल 1242 करोड़ रुपये की लागत से 48 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित परियोजनाएँ भी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले में विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा और जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User