रामगढ़वा । थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान बाइक पर लदे 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा । गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुएं एक तस्कर को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बाइक पर लदे कुल 11 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ को बरामद किया। वही गिरफ्तार तस्कर की पहचान ठोड़ी नेपाल के निवासी राकेश चौधरी के पुत्र समीर चौधरी के रूप में हुई हैं। जांच के दौरान गिरफ्तार तस्कर व्यक्ति समीर चौधरी मादक पदार्थ को नेपाल से अपने बाइक न० बीआर 22ए जी 4880 बाइक पर पीछे लदे रखा हुआ था। वही करी.......

Oct 7, 2025 - 18:38
Oct 7, 2025 - 18:41
 0  30
रामगढ़वा । थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान बाइक पर लदे 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा । गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुएं एक तस्कर को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बाइक पर लदे कुल 11 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ को बरामद किया। वही गिरफ्तार तस्कर की पहचान ठोड़ी नेपाल के निवासी राकेश चौधरी के पुत्र समीर चौधरी के रूप में हुई हैं। जांच के दौरान गिरफ्तार तस्कर व्यक्ति समीर चौधरी मादक पदार्थ को नेपाल से अपने बाइक न० बीआर 22ए जी 4880 बाइक पर पीछे लदे रखा हुआ था। वही करीबन 11 किलोग्राम गांजा को तस्कर डिलेवरी करने के फिराक में था जो मौके पर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें थाना पुलिस व सशस्त्र बल और चौकीदार मौजूद थे। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुएं तस्कर बाइक को घेर लिया और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ को बरामद किया। वही गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तस्कर से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। थानाध्यक्ष साह ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0