सुगौली: गोडिगावा में भव्य जल यात्रा, 1501 कन्याओं ने उठाया कलश

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के उतरी सुगांव पंचायत के गोडिगावा में दुर्गा पूजा को लेकर मनोकामना माई दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य जल यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में आचार्य ने जजमान से विधिवत पूजा-अर्चन कराया। इसके बाद 1501 कुंवारी कन्याओं ने कलश अपने सिर पर धारण .....

Sep 22, 2025 - 19:38
Updated: 8 months ago
0 0
सुगौली: गोडिगावा में भव्य जल यात्रा, 1501 कन्याओं ने उठाया कलश

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के उतरी सुगांव पंचायत के गोडिगावा में दुर्गा पूजा को लेकर मनोकामना माई दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य जल यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में आचार्य ने जजमान से विधिवत पूजा-अर्चन कराया। इसके बाद 1501 कुंवारी कन्याओं ने कलश अपने सिर पर धारण किया। गाजे-बाजे, हाथी और घोड़े के साथ भव्य जुलूस निकला, जिसमें जय माँ दुर्गे के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नवयुवकों ने माता के भक्ति गीतों पर जमकर रंग जमाया। जल यात्रा का जुलूस लमौनिया, गोडिगावा, भवानीपुर होते हुए कैथवलिया से सिकरहना नदी घाट पहुंचा। घाट पर आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कुंवारी कन्याओं ने कलश स्थापित कर पूजा-अर्चन किया। इसके बाद पवित्र जल भरकर कलश को पुनः पूजा परिसर लाया गया, जहां विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इस मौके पर समिति संयोजक पूर्व मुखिया ललित सहनी,अध्यक्ष सुगन यादव,किशोरी सहनी,पवन चौरसिया, बिर बहादुर सहनी,समुंदर सहनी,पैक्स अध्यक्ष राजेश चौधरी,ललन सहनी,बिरजुलाल सहनी समेत भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User