सुगौली: मुख्यमंत्री के आगमन से सुगौली में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। मुख्यमंत्री 23 सितम्बर को हेलीकॉप्टर से वनस्पति माई स्थान के समीप पहुंचेंगे। इसके बाद वे सेमरा स्थित महावीर विष्णु उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जीविका दीदीयों को संबोधित करेंगे। वहीं नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया थाना समीप महाय......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। मुख्यमंत्री 23 सितम्बर को हेलीकॉप्टर से वनस्पति माई स्थान के समीप पहुंचेंगे। इसके बाद वे सेमरा स्थित महावीर विष्णु उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जीविका दीदीयों को संबोधित करेंगे। वहीं नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया थाना समीप महायज्ञ स्थल पर एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा करेंगे। भावी प्रत्याशी सुगौली विधानसभा सुनील सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वागत भव्य पैमाने पर किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सुगौली से सर्वाधिक संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और आयोजन ऐतिहासिक बनेगा। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सभी एनडीए कार्यकर्ता एकजुट हैं।
वहीं जिले के डीएम,एसपी सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार स्थल निरीक्षण कर रहे हैं। मौके पर सुनील सिंह के साथ सुनील भूषण ठाकुर, प्रदीप सर्राफ,प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा, मणीभूषण सिंह,अमन सिंह,शिवपूजन भगत,अमित सिंह,सुरज कुशवाहा,रोहित तिवारी,अनिरुद्ध सिंह,रंजीत झा,शंभू साह,पद्माकर मिश्रा,अवधेश कुशवाहा,तबरेज आलम समेत बड़ी संख्या में एनडीए नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा न सिर्फ संगठन में नई ऊर्जा भरेगा बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को भी मजबूत करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0