रामगढ़वा : भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्र की शुरुआत, भक्तिमय हुआ माहौल

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)। नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सोमवार को शंकर मंदिर दुर्गा पूजा समिति द्वारा परंपरागत रूप से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत शंकर मंदिर में आ.....

Sep 22, 2025 - 18:44
Updated: 8 months ago
0 25
रामगढ़वा : भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्र की शुरुआत, भक्तिमय हुआ माहौल

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।
नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सोमवार को शंकर मंदिर दुर्गा पूजा समिति द्वारा परंपरागत रूप से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा की शुरुआत शंकर मंदिर में आर्चाय मनोज कुमार पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। कुवांरी कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर "जय माता दी" और "जय शेरावाली" के जयकारों के साथ तिलावे नदी तट पहुंचकर जलभरी की। इस दौरान भक्त भक्ति-धुनों पर झूमते नजर आए।

जलभरी के उपरांत कलश पुनः पूजा स्थल लाया गया, जहां अगले नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। क्षेत्र के रामजानकी मंदिर, रामगढ़वा मठ, महावीर मंदिर, शंकर मंदिर, स्टेशन चौक सहित कई पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इस वर्ष शंकर मंदिर में परंपरागत रूप से पूजारी ही जजमान बने हैं। वहीं संध्या समय दीप प्रज्वलन के अवसर पर महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है।

पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से गश्ती और निगरानी लगातार जारी है। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता और सदस्यगण भी सक्रिय भूमिका में नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User