सीतामढ़ी :- सरदार भगत सिंह की जयन्ती मनाई गई, उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- महान क्रांतिकारी शहीद सरदार भगत सिंह की 118वीं जयन्ती शनिवार को मनाई गई । इस दौरान मौके पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, उतर बिहार तथा सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलिअर्पित किया गया। साथ ही भगत सिंह के साथ उनके .....

Sep 27, 2025 - 21:28
Updated: 1 year ago
0 5
सीतामढ़ी :- सरदार भगत सिंह की जयन्ती मनाई गई, उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया गया

-- भगत सिंह की जयन्ती पर उनके साथी अमर शहीद राजगुरू तथा सुखदेव को भी याद किया गया।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- महान क्रांतिकारी शहीद सरदार भगत सिंह की 118वीं जयन्ती शनिवार को मनाई गई । इस दौरान मौके पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, उतर बिहार तथा सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलिअर्पित किया गया। साथ ही भगत सिंह के साथ उनके क्रांतिकारी साथी अमर शहीद सुखदेव तथा राजगुरू को भी याद किया गया।

शहीद स्मारक पर सरदार भगत सिंह,सुखदेव तथा राजगुरु जिन्दाबाद तथा अमर रहें के नारों के साथ स्वतंत्रताआन्दोलन में उनके साहस, त्याग तथा वलिदान जैसे महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा भगत सिंह ने नवजबान भारत सभा का गठन कर पूरे देश के युवाओं को क्रांतिकारी नेतृत्व दिया तथा स्वतंत्रताआन्दोलन से जोडा। वक्ताओं ने कहा कि आज देश के युवा वर्ग को भगत सिंह को पढने तथा उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

स्मारक स्थल पर 4 बजे पहुंचने पर पाया गया कि शहीद भगत सिंह की मूर्ति तथा स्मारक गंदगी से भरा था। पुराना माला भी नही हटाया हुआ था। मोर्चा के साथियों ने स्मारक स्थल साफकर तथा मूर्ति की सफाई कर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित किया।

पुष्पांजलिअर्पित करने वालों में सर्वोदय तथा संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के प्रो आनन्द किशोर, जलंधर यदुबंशी, नन्दकिशोर मंडल, अमरेन्द्र राय, अबधेश यादव, अश्विनी कुमार मिश्र, मदन मोहन ठाकुर, विनोद गोयनका, अब्दुल सत्तार, जालिम मिंआ सहित अन्य गणमान्य शामिल हुये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User