सीतामढ़ी:- सनातन की रक्षा शस्त्र और शास्त्र से ही हो सकती है, इस लिए सनातनी लोगो में बांटे जा रहे हैं, शस्त्र और शास्त्र- विधायक

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी:- स्थानीय भाजपा विधायक मिथलेश कुमार एक बार फिर पूजा पंडालों में शस्त्र और शास्त्र बांटने को लेकर सुर्खियों में है। बहुत सारे लोग उनके इस अलग अंदाज की सराहना कर रहे हैं। दरअसल, स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा समितियों के....

Sep 27, 2025 - 21:35
Updated: 1 year ago
0 8
सीतामढ़ी:- सनातन की रक्षा शस्त्र और शास्त्र से ही हो सकती है, इस लिए सनातनी लोगो में बांटे जा रहे हैं, शस्त्र और शास्त्र- विधायक

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी:- स्थानीय भाजपा विधायक मिथलेश कुमार एक बार फिर पूजा पंडालों में शस्त्र और शास्त्र बांटने को लेकर सुर्खियों में है। बहुत सारे लोग उनके इस अलग अंदाज की सराहना कर रहे हैं। दरअसल, स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्यों के बीच शस्त्र और शास्त्र का वितरण कर रहे हैं। वे खासकर शस्त्र का वितरण करने से कुछ लोग को खटक रहे हैं।लेकिन एक बड़ी आबादी विधायक के शास्त्र और शस्त्र वितरण वाली पहल का स्वागत कर रही है।

पिछले वर्ष भी किए थे वितरण :-

विधायक मिथिलेश कुमार पिछले वर्ष भी पूजा समितियों और अन्यों के बीच सनातन धर्म से जुड़े शास्त्रों और शस्त्र के रूप में त्रिशूल और तलवार का वितरण किए थे। सोशल मीडिया पर इस वितरण को लेकर प्रशंसा के साथ ही सनातन विरोधियों ने उनकी आलोचना भी की थी, मगर इन आलोचनाओं का कोई असर विधायक पर नहीं दिखा था। यही कारण रहा कि वे अधिकांश पूजा स्थलों पर पहुंच कर शास्त्र और शस्त्र का वितरण किए थे और इस वर्ष भी कर रहे हैं, और ऐसा लग रहा है कि आगे भी जारी रहेगी।

सनातन की रक्षा के लिए शस्त्र-शास्त्र जरूरी :-

विधायक की उक्त पहल व अंदाज को लेकर कुछ लोग टिप्पणी भी कर रहे है, और उन्हें विवादों में लाने की कोशिश कर रहे है। इन सारी बातों और आलोचनाओं के बीच विधायक अपने समर्थकों के साथ अपने शस्त्र और शास्त्र बांटने जैसे काम में लगे हुए है। गौरतलब है कि सनातन धर्मों की पुस्तकों में शास्त्र ओर शस्त्र दोनों रखने और उसकी पूजा का जिक्र है। यही बात विधायक भी कह रहे है। उनका खुले तौर पर कहना है कि सनातन की रक्षा शस्त्र और शास्त्र से ही हो सकती है।

असुर प्रवृति की पार्टी का संहार होगा :-

दुर्गा पूजा समितियों के बीच शास्त्र और शस्त्र बांटने के दौरान विधायक कह रहे हैं कि वर्ष 2014 में असुर प्रवृति वाले पार्टी का संहार हो चुका है। आज पीएम नरेंद्र मोदी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। 2025 विधानसभा चुनाव की बारी आ गई है। यहां भी असुर प्रवृति वाली पार्टी का संहार होने वाला है। बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार द्वारा आरएसएस के सभी विंग के कार्यकर्ताओं के बीच भी शस्त्र और शास्त्र का वितरण किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User