सीतामढ़ी :- नेपाली लोगो का आधार कार्ड सहित जाती व आय प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी:-  भारत - नेपाल बॉर्डर से सटे सीएससी के कुछ संचालकों द्वारा नेपाली लोगों का भी आधार कार्ड बनाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। एसपी अमित रंजन द्वारा गठित पुलिस की विशेष टीम ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पांच सीएससी के संचालकों को दबो.....

Sep 27, 2025 - 21:38
Sep 28, 2025 - 13:32
 0  3
सीतामढ़ी :- नेपाली लोगो का आधार कार्ड सहित जाती व आय प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरफ्तार

-- धंधेबाजों के केंद्रों से 7 लैपटॉप, 7 मोबाइल, 20 आधार कार्ड सहित कई आपत्तिजनक टूल बरामद

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी:-  भारत - नेपाल बॉर्डर से सटे सीएससी के कुछ संचालकों द्वारा नेपाली लोगों का भी आधार कार्ड बनाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। एसपी अमित रंजन द्वारा गठित पुलिस की विशेष टीम ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पांच सीएससी के संचालकों को दबोचा है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इन संचालकों से डेढ़ दर्जन से ज्यादा फर्जी आधार कार्ड, सात लैपटॉप समेत अन्य सामग्री जब्त किया है। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब नेपाली लोगों के आधार कार्ड बनाने में ऐसे लोग पकड़े गए हैं। इससे पूर्व भी कई मर्तवा पकड़ा जा चुका है।

कमाई का माध्यम :-

मोटी कमाई के चक्कर में नेपाली नागरिकों का अवैध रूप से आधार कार्ड, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का यह खेल सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर एसपी रंजन ने एसडीपीओ सदर- टू आशीष आनंद के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। उक्त टीम ने जांच कर उन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। टीम ने मौके से सीएससी संचालक समेत पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

धंधेबाजों तक पहुंची पुलिस :-

गिरफ्तार लोगों में एसबीआई के सीएससी संचालक सह बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी निवासी चंद्रनाथ प्रताप उर्फ मुरारी कुमार, सीएससी मौसम ट्रेवल्स एंड स्टूडेंट प्वाइंट के संचालक बेला के रघुनाथ कुमार, आधार पंजीकरण केंद्र, बेला पंचायत भवन आधार ऑपरेटर भुतही थाना क्षेत्र के मधेसरा निवासी अनिल कुमार, सीएससी संचालक बेला थाना के कन्हवां बाजार के सुनील कुमार ओर साइबर कैफे संचालक कन्हवा बाजार निवासी बृजनंदन कुमार साह शामिल है।

आधार बनाने का साक्ष्य :-

एसपी अमित रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भारत - नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में आधार कार्य पंजीकरण केंद्रों (सीएससी) की गतिविधियों की गहन जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि कुछ सीएससी संचालक अवैध रूप से नेपाली नागरिकों के लिए आधार कार्ड पंजीकरण करने में संलिप्त है। टीम द्वारा संचालकों से विस्तृत पूछताछ की गयी। इसमें संचालक समेत पांच की गिरफ्तारी की गयी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उक्त संचालक नेपाली नागरिकों से अवैध रूप से राशि लेकर उनका आधार कार्ड बना रहे थे।

कई आधार कार्ड बरामद :-

एसपी ने बताया है कि इन धंधेबाजों के केंद्रों से सात लैपटॉप, 7 मोबाइल, 20 आधार कार्ड, तीन आवासीय प्रमाणपत्र, दो आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाणपत्र, दो चार्जर, आधार कार्ड का रिसीविंग, चार मूल आधार कार्ड, अंगूठा स्कैनर मशीन एवं अंगूठा क्लीनिंग मशीन बरामद किया गया है। उक्त सभी सामग्रियों को जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्धप्राथमिकी दर्ज की गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0