सीतामढ़ी :- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पुपरी के द्वारा जिले के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(पुपरी) :- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उप जिला शाखा पुपरी के तत्वावधान में आईडीएस एडमिशन एडवाइजर के द्वारा शनिवार को आईडीएस कार्यालय परिसर में जिले के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ......

Sep 27, 2025 - 21:39
Updated: 1 year ago
0 4
सीतामढ़ी :- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पुपरी के द्वारा जिले के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(पुपरी) :- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उप जिला शाखा पुपरी के तत्वावधान में आईडीएस एडमिशन एडवाइजर के द्वारा शनिवार को आईडीएस कार्यालय परिसर में जिले के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन, सीतामढ़ी के अध्यक्ष अमित कुमार, महिला रक्तवीरांगना नुजहत प्रवीण, एसएम रजा, गौतम कुमार, नागेन्द्र सदा, मो नसीर, मो नोमान, मो आसिफ, रूपेश लाल कर्ण,

 सुमन कुमार, मोहम्मद अबुल वफ़ा, मो नदीम अख्तर, सीमाब आलम, मो अमजद, राहुल कामत, मो तौफीक आलम, मो निराले, बाबर अली, मो सहाब अंसारी, डॉ मो अशफाक, लाइक शेख समेत कुल 33 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की एक अद्भुत मिसाल कायम कर दिखाया है। रेडक्रॉस पुपरी शाखा के वरीय आजीवन सदस्य मो शाकीर हुसैन तथा रक्तदाता समूह पुपरी के मो अरशद अली ने सभी रक्तदानियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, टीशर्ट एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। उन्होंने मौके पर कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता है यह अत्यंत ही पुण्य का कार्य है इसलिये रक्तदान को महादान कहा जाता है जो जरूरतमंदों को जीवनदान देती है। पुपरी रक्तदानियों की पावन धरती है और यहाँ के युवा पीड़ित मानवता की सेवा को ले कर सदैव तत्पर रहा करते हैं। हर स्वस्थ मनुष्य को नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चाहिये ताकि पीड़ित मानवता की। शिविर का संचालन कर रहे रेडक्रॉस पुपरी शाखा के सचिव अतुल कुमार ने शिविर के आयोजन के लिये इंजीनियर दिलशाद आलम को धन्यवाद देते हुये कहा कि पुपरी अनुमंडल क्षेत्र में रक्तदान जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि आमजनों विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रक्तदान को ले व्याप्त भ्रांतियां दूर हो सके। रक्तदान अभियान का मूल उद्देश्य हर घर हर परिवार में रक्तदानियों की टीम तैयार करनी है ताकि रक्त की आवश्यकता पड़ने पर अपने परिजन की मदद वे खुद से कर सकें। शिविर में रक्त संग्रह का कार्य रक्त केंद्र, सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के एलटी मो तनवीर ज़की, विकास कुमार पंडित, काउंसलर अमित कुमार कर्ण एवं डीईओ किरण कुमारी ने किया। मौके पर डॉ समीउर रहमान, सीतामढ़ी के रक्तवीर संजय कुमार गुप्ता, रक्तदाता समूह, बाजपट्टी के संस्थापक अभिषेक कुमार, मो फैयाज, ई. मनीष कुमार, अमरेन्द्र पांडेय, राकेश रंजन, मो आफताब, सतीश यादव, अरविंद कुमार, सुबोध राम, मो एहसान रजा, मो शमी, सुधीर मल्लिक आदि भी रक्तदानियों के हौसलाअफजाई के लिये मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User