सीतामढ़ी :- सरकारी स्कूलों के सभी बच्चों को मिलेगा पढ़ने के लिए कॉपी, वितरण करने का आदेश हुआ जारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी बोखड़ा के सभी सरकारी स्कूलों के मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व उच्च विद्यालय में वितरण करने को लेकर स्टूडेंट कीट पहुंच गई है। कॉपी व किट का वितरण सभी प्रधान शिक्षको द्वारा वितरण किया जाना है। इस संबंध में बीईओ सुधीर कु....

Sep 27, 2025 - 21:41
Updated: 1 year ago
0 7
सीतामढ़ी :- सरकारी स्कूलों के सभी बच्चों को मिलेगा पढ़ने के लिए कॉपी, वितरण करने का आदेश हुआ जारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी बोखड़ा के सभी सरकारी स्कूलों के मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व उच्च विद्यालय में वितरण करने को लेकर स्टूडेंट कीट पहुंच गई है। कॉपी व किट का वितरण सभी प्रधान शिक्षको द्वारा वितरण किया जाना है। इस संबंध में बीईओ सुधीर कुमार राय के अध्यक्षता में प्रधान शिक्षक के बीच लेटर के साथ अन्य सामग्री वितरण किया गया।

इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार राय बताते हैं कि सभी प्रधान शिक्षकों को बच्चों के बीच बांटने को लेकर लेटर जारी हो चुका है। बताया गया कि 01 से 12 वर्ग के बच्चों के बीच कॉपी, 01 से 5 वर्ग के बच्चों के बीच सिर्फ कॉपी देना है वही 6 से 12 वर्ग के बच्चों के बीच  स्कूल बैग के साथ कॉफी का वितरण करने है। जिसको लेकर सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है। सभी प्रधान शिक्षक को सामग्री उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया है कि सभी सरकारी स्कूल के शत प्रतिशत बच्चों के बीच कॉपी का वितरण सुनिश्चित करेंगे सभी बच्चों को समान रूप से वितरण करने का आदेश देते हुए निर्देश दिया कि वितरण में अनियमित की शिकायत मिलने पर संबंधित प्रधान शिक्षक पर कार्रवाई तय मानी जाएगी। वितरण में मुख्य रूप से उच्च विद्यालय खड़का को जहां 655 बच्चों के बीच बैग वितरण करने को लेकर सामग्री आवंटन  कराया गया है, वही उच्च विद्यालय बुधनगरा, चकौती,नया टोल सहित अन्य सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों को कॉपी और बैग वितरण करने को लेकर उपलब्ध कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User