सीतामढ़ी :- बैंक में एक बुजुर्ग व्यक्ति की तात्पर्य बची उनकी जमापूंजी, दो ठग गिरफ्तार एक वाहन जप्त, जाकी दो अन्य शातिर फरार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- अगर आप बैंकों में पैसे निकालने जाते हैं तो जरा संभल कर रहें। मुमकिन है कि आपके पीछे बदमाश पड़े हों। बैंकों से रुपयों की निकासी के दौरान या बाहर आने पर ग्राहक को बदमाश अपना शिकार बना सकते हैं। ऐसी घटनाएं बराबर सामने आती रहती हैं। सीतामढ़ी से भी इस .......

Sep 28, 2025 - 13:41
Updated: 1 year ago
0 4
सीतामढ़ी :- बैंक में एक बुजुर्ग व्यक्ति की तात्पर्य बची उनकी जमापूंजी, दो ठग गिरफ्तार एक वाहन जप्त, जाकी दो अन्य शातिर फरार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- अगर आप बैंकों में पैसे निकालने जाते हैं तो जरा संभल कर रहें। मुमकिन है कि आपके पीछे बदमाश पड़े हों। बैंकों से रुपयों की निकासी के दौरान या बाहर आने पर ग्राहक को बदमाश अपना शिकार बना सकते हैं। ऐसी घटनाएं बराबर सामने आती रहती हैं। सीतामढ़ी से भी इस तरह की एक मामला सामने है। बैंक में एक बुजुर्ग से असली नोट लेकर उचक्कों ने उन्हें सादे कागज का एक बंडल थमा दिया। लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति चतुर और चालक निकले और उनकी होशियारी और तत्परता से दो उचक्के धरा भी गए। वहीं बाकी दो अन्य फरार हो गए।

कार से माल उड़ाने आए थे उचक्के :-

बतादे इस दौरान उचक्कों की संख्या चार थी और ये हाइटेक थे। यानी धंधा ठगी का करने आए थे कार से। खास बात के ये उच्चके सीतामढ़ी जिले के नहीं, बल्कि दूसरे जिले के निवासी हैं। ये उचक्के बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने सीतामढ़ी पहुंचे थे, पर यहां के लोगों की सतर्कता और पुलिस की तेज कार्रवाई से उचक्कों की योजना फेल हो गई और सीधे जेल की हवा खाने चले गए।

सतर्कता से बचे 50 हजार रुपये :-

बताया गया है कि महेशा फरकपुर गांव के राम सकल राय स्टेट बैंक की रून्नीसैदपुर शाखा में 50 हजार रुपये जमा करने पहुंचे थे। और बैंक अकाउंट पर पहुंच कर लाइन में लग गए। राम सकल राय के पीछे भी दो अन्य व्यक्ति खड़ा हो गए। तभी एक अन्य व्यक्ति आया और श्री राय से बोला कि उसके पास एक लाख रूपये हैं, यह रखिए एवं अपना पैसा दीजिए, जमा करा देते हैं। तभी दूसरा आदमी बोला कि दे दीजिए। चिंता की बात नहीं है। इसे पहचानता हूं। ये चारों उचक्के ही थे। एक उचक्के ने राय को एक बंडल दिया और उनसे 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद जब वो भागने की तैयारी कर ही रहे थे कि राम सकल ने आरोपियों का दिया बंडल खोल दिया। अंदर सिर्फ कागज के टुकड़े देखते ही बदमाशों की मनसा को वो समझ गए, शोर मचाना  शुरू कर दिया। इसी दौरान चारों शातिर बिना नंबर प्लेट की एक कार से भागने लगे। तभी रास्ता जाम होने और पुलिस के पहुंच जाने के कारण एक उचक्का पकड़ा गया। बाद में दूसरा भी धराया, जबकि दो फरार हो गया।

गिरफ्तार शातिर समस्तीपुर और दरभंगा के उचक्कों से ठगी का रुपये बरामद :-

पुलिस ने बताया है कि एक उचक्के से ठगी के 50 हजार रुपये बरामद करने के साथ ही एक कार को जब्त किया गया है। गिरफ्तार कुंदन कुमार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव का, तो राज कुमार दरभंगा जिला के बहेड़ा थाना क्षेत्र के तिरमुहानी गांव का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ रुन्नीसैदपुर थाने में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन बदमाशों से एक कैंची और एक दर्जन रूमाल बरामद किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User