घोड़ासहन : एनडीए की देन है कि राहुल गांधी ने 16 दिनों में पूरा बिहार घूम लिया - पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।  घोड़ासहन के चंदन कुंदन होटल में शनिवार को ढाका विधायक पवन जायसवाल द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन उपस्थित रहे।  उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते.....

Sep 28, 2025 - 01:55
Updated: 1 year ago
0 21
घोड़ासहन : एनडीए की देन है कि राहुल गांधी ने 16 दिनों में पूरा बिहार घूम लिया - पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन के चंदन कुंदन होटल में शनिवार को ढाका विधायक पवन जायसवाल द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन उपस्थित रहे।  उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विधायक पवन जायसवाल के प्रयासों की सराहना की और घोड़ासहन में हो रहे विकास को उल्लेखनीय बताया।

मंत्री श्री नवीन ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह एनडीए सरकार की ही देन है कि आज राहुल गांधी बिहार के 16 दिनों के दौरे में पूरे राज्य का भ्रमण कर सके। उन्होंने कहा कि पहले के हालात में एक जिले का दौरा करने में ही 16 दिन लग जाते।

कार्यक्रम में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ, जिनमें घोड़ासहन रोड में आरसीसी पुल, पुरनहिया झरौखर पथ चौड़ीकरण, लौखान से घोड़ासहन पुरनहिया मोड़ तक सड़क निर्माण जैसी योजनाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य बिंदु :
* घोड़ासहन में विधायक पवन जायसवाल ने शिलान्यास और उद्घाटन समारोह का आयोजन किया।
* मुख्य अतिथि के रूप में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भाग लिया।  
* उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की वजह से राहुल गांधी 16 दिन में राज्य का भ्रमण कर सके। 
* इस दौरान कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। 
* कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User