सीतामढ़ी :- दरभंगा से मदार जंक्शन भाया सीतामढ़ी के बीच सोमवार को होगी स्पेशल की ट्रायल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- रेलवे की ओर से दरभंगा जंक्शन से मदार जंक्शन भाया सीतामढ़ी के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है। जिसकी जानकारी रेल जॉन के सीपीआरओ द्वारा दी गई है, जिसकी पुष्टि स्थानीय स्टेशन अधीक्षक नीतेश्वर सिंह द्वारा किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस वी......

Sep 28, 2025 - 15:41
Updated: 1 year ago
0 13
सीतामढ़ी :- दरभंगा से मदार जंक्शन भाया सीतामढ़ी के बीच सोमवार को होगी स्पेशल की ट्रायल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- रेलवे की ओर से दरभंगा जंक्शन से मदार जंक्शन भाया सीतामढ़ी के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है। जिसकी जानकारी रेल जॉन के सीपीआरओ द्वारा दी गई है, जिसकी पुष्टि स्थानीय स्टेशन अधीक्षक नीतेश्वर सिंह द्वारा किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन समस्तीपुर मंडल के दरभंगा जंक्शन से मदार जंक्शन के बीच किया जाएगा।

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा जंक्शन से भाया सीतामढ़ी , रक्सौल होते हुए मादर जंक्शन के बीच एक वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इस वीकली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 सितंबर से ट्रायल किया जाएगा। एक जानकारी के अनुसार यह साप्ताहिक ट्रेन होगी, जिसका विवरण अभी जारी नहीं की गई है।

क्या टाइमिंग, कब तक चलेगी :-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 05587 दरभंगा जंक्शन से 29 सितंबर सोमवार उद्घाटन स्वरूप परिचालित होगी। यह ट्रेन दरभंगा से दिन के 11:00 बजे खुलगी, जो कमतौल 11.35 बजे, जनकपुर रोड 12:00, सीतामढ़ी 12:40, बैरगनिया 13:15, रक्सौल 14:10, बगहा 16:35, गोरखपुर 20:10, बाराबंकी जंक्शन 00:30, आयशबाग जंक्शन 02:25, इटावा जानिशन 06:50, बांदीकुई जंक्शन 14:00, रुकते हुए ये ट्रेन मदार जंक्शन स्टेशन शाम के 18:30 में पहुंचकर अपनी परिचालन पर विराम देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User