घोड़ासहन : दहेज हत्या का मामला, विवाहिता को मारकर जलाने का आरोप, 7 माह की गर्भवती

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।  घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां विवाहिता की हत्या कर उसके शव को जलाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। मृतका की पहचान प्रियंका देवी (उम्र 22 वर्ष), पति रविंद्र यादव, निवासी बसवरिया गांव के......

Sep 28, 2025 - 19:11
Updated: 1 year ago
0 2
घोड़ासहन : दहेज हत्या का मामला, विवाहिता को मारकर जलाने का आरोप, 7 माह की गर्भवती
प्रतीकात्मक तस्वीर

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां विवाहिता की हत्या कर उसके शव को जलाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। मृतका की पहचान प्रियंका देवी (उम्र 22 वर्ष), पति रविंद्र यादव, निवासी बसवरिया गांव के रूप में हुई है।

मृतका के परिजनों के अनुसार, प्रियंका की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व 23 जनवरी 2022 को नेपाल के घिउरा निवासी रामप्रवेश राय की पुत्री से हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाहिता सात माह की गर्भवती थी।

दहेज उत्पीड़न का आरोप :
मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या कर शव को जलाने की साजिश रची गई।

पुलिस की कार्रवाई :
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए शव के अवशेष को बरामद कर साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। हलाकि अबतक परिजनों की ओर से आवेदन भी अप्राप्त है। 

ग्रामीणों में आक्रोश :
घटना की जानकारी फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसे बेहद निंदनीय बताया और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User