रामगढ़वा । नवरात्रि व महापर्व दुर्गा पूजा मेला को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च,शांति व सौहार्द की अपील

Sep 28, 2025 - 21:23
Updated: 1 year ago
0 58
रामगढ़वा । नवरात्रि व महापर्व दुर्गा पूजा मेला को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च,शांति व सौहार्द की अपील

चम्पारण टूडे, मोतिहारी रामगढ़वा। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र में नवरात्रि व दुर्गा पूजा मेला पर्व को लेकर रविवार को संध्या में शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया हैं। रामगढ़वा अंचल सीओ राजा कुमार,सुगौली इस्पेक्टर अशोक पांडेय, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह,रक्सौल एएलएफ सहित पुलिस बल और चौकीदार ने नये थाना परिसर से रामगढ़वा बाजार, गोला रोड, ब्लॉक रोड सहित प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च की। वही फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पीकर के माध्यम से जनता के अपील की कि नवरात्रि पूजा व दुर्गा पूजा मेला पर्व का शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दें। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की ताकि त्योहार पर्व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

       सुगौली इस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय ने सड़कों के किनारे सभी दुकानदारों को हिदायत दिया कि अपने दुकानों के सामने दो वाहन या ई.रिक्शा वाहनों को नही लगाएं इससे सड़क जाम होने की समस्या होने पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। सड़कों पर बिना वजह के भी वाहन खड़ी नही करें।

      मौके पर थाना पीएसआई सुमित कुमार, अजीत सिंह, किरण देवी चौकीदार संजय सिंह,नवल यादव,सोनू कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User