रामगढ़वा । हर्षोल्लास के साथ बेलवा बुलावा में मॉ नवदुर्गा का खुला पट्ट द्बार,बुधवार को होगी हवन व कन्या पूजा
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुर्गा पूजा समिति द्बारा बेलवा निमंत्रण के बाद शोभा डोलीयात्र सोमवार को भव्य निकाली गई। परंपरागत विधि पूर्वक अयोध्या ज्योतिषाचार्य शास्त्री बिपिन तिवारी,मनोज कुमार पांडेय,मुन्ना शुक्ला आदि पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर गांजे-बाजे के साथ शोभा डोलायात्रा निकाली गई। वही शोभायात्रा के दौरान कुवांरी कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर जय माता दी,जय शेरावाली की जयकारों के साथ बेलवा निमंत्रण के पास मंत्रोच्चारण पूजा आर्चना......
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुर्गा पूजा समिति द्बारा बेलवा निमंत्रण के बाद शोभा डोलीयात्र सोमवार को भव्य निकाली गई। परंपरागत विधि पूर्वक अयोध्या ज्योतिषाचार्य शास्त्री बिपिन तिवारी,मनोज कुमार पांडेय,मुन्ना शुक्ला आदि पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर गांजे-बाजे के साथ शोभा डोलायात्रा निकाली गई। वही शोभायात्रा के दौरान कुवांरी कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर जय माता दी,जय शेरावाली की जयकारों के साथ बेलवा निमंत्रण के पास मंत्रोच्चारण पूजा आर्चना किया गया। तिलावे नदीतट पर जलभरी की। श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति धुन पर झूमते नजर आएं। तत्पश्चात जलयात्रा पुन: पूजा स्थल पंडालों में प्रारंभ किया।
जहां नौव दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेगा। प्रखंड क्षेत्र में रामजानकी मंदिर,रामगढ़वा मठ,महाबीर मंदिर, शंकर मंदिर, स्टेशन चौक सहित अन्य पूजा पंडालों में हर्षोल्लास के साथ दुर्गा प्रारंभ हो रही हैं। वही पंडितों द्बारा बताया गया है कि मॉं को बुलाने के लिए बेलवा निमंत्रण पूजा अर्चना के बाद आज मॉ को बुलाने के लिए विधिपूर्वक पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात संध्या को हर्षोल्लास के साथ मॉं शेरावाली नवदुर्गा का पट्ट द्बार खुलती हैं। पंचांग के अनुसार सोमवार की रात्रि में मॉ काली का निशापूजा किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि बुधवार को कन्या पूजा और हवन किया जाएगा। पट्ट द्बार समय को महिलाओं द्बार दीप प्रज्वलित का भीड़ उमड़ पड़ती हैं। मौके पर पूजा पंडालों में पुलिस-प्रशासन द्बारा निगरानी व गस्ती अभियान किया गया। साथ दुर्गा पूजा समिति कार्यकर्ता व सदस्यगण और जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0