सीतामढ़ी :- दरभंगा से मदार जंक्शन के लिए अब चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- दरभंगा से मदार (अजमेर) भाया सीतामढ़ी के लिए साप्ताहिक नई अमृत भारत ट्रेन चलने से सीतामढ़ी में खुशी की लहर है। यह कहते हुए केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद ....

Sep 29, 2025 - 20:50
Updated: 12 months ago
0 12
सीतामढ़ी :- दरभंगा से मदार जंक्शन के लिए अब चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- दरभंगा से मदार (अजमेर) भाया सीतामढ़ी के लिए साप्ताहिक नई अमृत भारत ट्रेन चलने से सीतामढ़ी में खुशी की लहर है। यह कहते हुए केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, समस्तीपुर रेल प्रबन्धक ज्योति प्रकाश मिश्रा समेत सभी रेल अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सोमवार को मदार के लिए उदघाटन के रूप में ट्रेन संख्या 05587 चली, जो दोपहर 01 बजे में सीतामढ़ी जंक्शन से गुजरी। जिलाध्यक्ष सुन्दरका ने कहा कि यह ट्रेन साप्ताहिक रूप में ट्रेन संख्या 19623 शुक्रवार को मदार से चलेगी और 19624 रविवार को दरभंगा से चलेगी। शुक्रवार को रात 9.25 में मदार से खुलेगी और दूसरे दिन रात को 10 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी और 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 10.05 में खुलकर रात 12.45 में दरभंगा पहुंचेगी। वहीं रविवार को सुबह 4.15 में दरभंगा से मदार के लिए खुलकर सुबह 5.25 में सीतामढ़ी पहुंचेगी और 5 मिनट बाद 5.30 में सीतामढ़ी से खुलकर सोमवार को दोपहर 1.20 में मदार पहुंचेगी। यह ट्रेन रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, कानपुर, टूंडला, गांधीनगर व जयपुर होते हुए मदार यानि अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन के उदघाटन से कैट के सचिव आलोक कुमार, डॉ ज्योति सुल्तानिया, पंकज कुमार गोयनका, जनार्दन प्रसाद भरतिया, रितेश सिकारिया समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User