सुगौली: जनसुराज का बड़ा खुलासा, प्रशांत किशोर ने एनडीए नेताओं पर लगाए संगीन आरोप

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: छपवा-रकसौल राष्ट्रीय उच्च पथ मार्ग स्थित जनसुराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनसुराज पार्टी के नेता अजय झा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने एनडीए के चार बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह खुलासा केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं है, बल्कि दस्तावेजों और तथ्यों पर आधारित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जनसुराज नेता अजय झा ने कहा कि जनता अब आंख मूंदकर नेताओं की बातें मानने वाली नहीं है। प्रशांत किशोर ने जो तथ्य रखे हैं, वह साफ़ करते हैं कि बिहार के सत्ताधारी दल के बड़े नेता भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हुए हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अशोक चौधरी और सांसद संजय जायसवाल – सबके खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं। हमारा.....

Sep 23, 2025 - 08:16
Updated: 8 months ago
0 1
सुगौली:  जनसुराज का बड़ा खुलासा, प्रशांत किशोर ने एनडीए नेताओं पर लगाए संगीन आरोप

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: छपवा-रकसौल राष्ट्रीय उच्च पथ मार्ग स्थित जनसुराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनसुराज पार्टी के नेता अजय झा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने एनडीए के चार बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह खुलासा केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं है, बल्कि दस्तावेजों और तथ्यों पर आधारित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जनसुराज नेता अजय झा ने कहा कि जनता अब आंख मूंदकर नेताओं की बातें मानने वाली नहीं है। प्रशांत किशोर ने जो तथ्य रखे हैं, वह साफ़ करते हैं कि बिहार के सत्ताधारी दल के बड़े नेता भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हुए हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अशोक चौधरी और सांसद संजय जायसवाल – सबके खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

हमारा सवाल है कि अगर वे निर्दोष हैं तो इन आरोपों का खुला जवाब क्यों नहीं देते? अगर जवाब नहीं देंगे तो हम और सबूत सार्वजनिक करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का मामला जनसुराज पार्टी के उपाध्यक्ष वाईवी गिरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मामले में कोर्ट ने पुलिस को निष्पक्ष जांच का आदेश दिया था, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से जांच नहीं की। इसी कारण जनसुराज पार्टी ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर हाईकोर्ट में अलग से केस दर्ज किया है। मंत्री मंगल पांडेय पर पत्नी के अकाउंट में करोड़ों की रकम प्रशांत किशोर ने कहा कि मंत्री मंगल पांडेय की पत्नी उर्मिला पांडेय के खाते में 2019 और 2020 में 2.12 करोड़ रुपये जमा हुए।

सवाल यह है कि यह रकम कहां से आई और इसे आयकर विभाग के समक्ष क्यों घोषित नहीं किया गया? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर हत्या और फर्जी डिग्री का आरोप उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी काये नाम बदलने और हत्या मामले में जेल जाने का पुराना इतिहास है। साथ ही उनकी शैक्षिक डिग्री भी संदिग्ध है। मंत्री अशोक चौधरी पर संपत्ति और ट्रस्ट से जुड़े आरोप अशोक चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने अपने पीए और परिवार के नाम से जमीन खरीदी और बाद में ट्रस्ट के माध्यम से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। सांसद संजय जायसवाल पर पेट्रोल पम्प घोटाले का आरोप किशोर ने कहा कि संजय जायसवाल के परिवार का पेट्रोल पम्प सरकारी धन की लूट में शामिल रहा है और फ्लाइओवर निर्माण में अड़चन डाली गई।

अजय झा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसुराज की लड़ाई जारी रहेगी। हमारा मकसद सिर्फ भ्रष्टाचार को उजागर करना नहीं है, बल्कि जनता को सच्चाई से अवगत कराना भी है। यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है। जब तक बिहार से भ्रष्टाचार की जड़ें खत्म नहीं होंगी, जनसुराज आंदोलन अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User