मोतिहारी/सुगौली: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी/सुगौली, पू.च: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने संवाद यात्रा कार्यक्रम के तहत महावीर विष्णु हाई स्कूल सेमरा और चैलाहा बाजार के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके लिए वे प्रखंड क्षेत्र के वनस्पति माई स्थान के समीप बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। वहीं स्वागत में सुगौली विधानसभा भावी प्रत्याशी सुनील सिंह,प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिं......

Sep 23, 2025 - 16:52
Updated: 8 months ago
0 12
मोतिहारी/सुगौली: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस
मोतिहारी/सुगौली: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी/सुगौली, पू.च: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने संवाद यात्रा कार्यक्रम के तहत महावीर विष्णु हाई स्कूल सेमरा और चैलाहा बाजार के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके लिए वे प्रखंड क्षेत्र के वनस्पति माई स्थान के समीप बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। वहीं स्वागत में सुगौली विधानसभा भावी प्रत्याशी सुनील सिंह,प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। थोड़ी देर बाद दूसरी हेलीकॉप्टर से सांसद डॉ. संजय जयसवाल भी पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पहले से ही पूरी तरह से मुस्तैद था।

अहले सुबह से ही सुगौली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी। सभा स्थल से लेकर हेलीपैड और मुख्य मार्गों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने छपवा चौक से लेकर सभा स्थल तक जाने वाले रास्तों पर ड्रॉप गेट लगा दिए थे। प्रत्येक गेट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहे और कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही आम लोगों को सभा स्थल तक जाने की अनुमति दी जा रही थी।

सीएम के आगमन से कुछ देर पहले ही सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के अधिकारियों ने हेलीपैड और उसके आसपास के इलाकों को अपने नियंत्रण में ले लिया था। अधिकारियों की टीम एक-एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर छपवा-मोतिहारी मुख्य मार्ग और सुगौली-वनस्पति बाईपास सड़क पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया था।

जब तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चला, तब तक आम लोगों के लिए रास्तों पर आवाजाही बंद रही। मुख्यमंत्री के सभा स्थल से लौटने के बाद ही प्रशासन ने सड़क मार्ग को आम वाहनों के लिए खोल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी और वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता देखने को मिली और आसपास के गांवों से लोग भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User