सुगौली: भावी प्रत्याशी सुनील सिंह ने बुके देकर किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में उत्साह
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र के वनस्पति माई स्थान के समीप मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ। हेलीपैड पर जदयू नेता एवं 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुनील सिंह ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने सुगौली विधानसभा क्षेत्र को एनडीए गठबंधन में जदयू के खाते में दिए जाने की मांग उठाई। मौके पर मुख्यमंत्री ने......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र के वनस्पति माई स्थान के समीप मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ। हेलीपैड पर जदयू नेता एवं 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुनील सिंह ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने सुगौली विधानसभा क्षेत्र को एनडीए गठबंधन में जदयू के खाते में दिए जाने की मांग उठाई।
मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया और जीविका दीदीयों से भी संवाद स्थापित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया और कार्यकर्ताओं को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुगौली क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और वार्डों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मंच पर मौजूद सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में सुगौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
हेलीपैड स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में केशव प्रसाद, सुनील भूषण ठाकुर, शोभा सिंह, प्रेम शीला गुप्ता, कुणाल पटेल, अरविंद कुशवाहा, डॉ. अनुकुल सरकार, दीपक ठाकुर, रामाश्रय पासवान, बबलू साह, उमा प्रसाद, रमेश पटेल सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)