सुगौली: नवरात्र का उल्लास, माँ चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शारदीय नवरात्र की पावन शुरुआत के तीसरे दिन सुगौली सहित पूरे प्रखंड में भक्तों ने माता चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर मां दुर्गा की साधना में लीन रहते हैं। नगर में इस वर्ष दो प्रमुख स्थानों पर प्रतिमा की स्थापना की गई है— एक बाबा जयराम दास मार्केट परिसर और दूसरी रेलवे स्टेशन के समीप। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों जैसे छ......

Sep 24, 2025 - 17:56
Updated: 8 months ago
0 34
सुगौली: नवरात्र का उल्लास, माँ चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शारदीय नवरात्र की पावन शुरुआत के तीसरे दिन सुगौली सहित पूरे प्रखंड में भक्तों ने माता चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर मां दुर्गा की साधना में लीन रहते हैं। नगर में इस वर्ष दो प्रमुख स्थानों पर प्रतिमा की स्थापना की गई है— एक बाबा जयराम दास मार्केट परिसर और दूसरी रेलवे स्टेशन के समीप।

 इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों जैसे छपवा,सुगांव,वनसप्ति स्थान,छपराबहास,सपहा,रघुनाथपुर,माली और भरगांवा में भी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन स्थलों पर विधिवत कलश स्थापना और कलश यात्रा के साथ पूजा का शुभारंभ हुआ। आने वाले दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और नवमी तक विशेष अनुष्ठानों का आयोजन होगा। पूजा के साथ-साथ जिले भर में जगह-जगह मेले भी सजने लगे हैं।

सुगौली नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी आकृति जोधपुर गेट की तर्ज पर तैयार की जा रही है। समिति के अध्यक्ष प्रियांशु सर्राफ,यजमान मठाधीश मनीष दास,अकूर चौधरी,नारायण गुप्ता ने बताया कि पंडाल की सजावट और आकर्षक डिजाइन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

यहां मनोरंजन और मेलों की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और उत्साह को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारी की है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। श्रद्धा और उल्लास से भरे इस पर्व में पूरा सुगौली जिला मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, जिससे पूरा क्षेत्र देवी आराधना और सांस्कृतिक उत्सवों से गूंजता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User