सुगौली: एनएच पर ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार युवक

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: मोतिहारी-रक्सौल राष्ट्रीय उच्च पथ पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। घटना ताज चौक के समीप टीवीएस शोरूम के सामने की है। मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 18 भोज नगर निवासी प्रशांत साह के पुत्र सौरभ कुमार (20) के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता पुत्र था और दूध खरीद.......

Sep 24, 2025 - 17:59
Updated: 8 months ago
0 64
सुगौली: एनएच पर ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार युवक
सुगौली: एनएच पर ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार युवक

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: मोतिहारी-रक्सौल राष्ट्रीय उच्च पथ पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। घटना ताज चौक के समीप टीवीएस शोरूम के सामने की है। मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 18 भोज नगर निवासी प्रशांत साह के पुत्र सौरभ कुमार (20) के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता पुत्र था और दूध खरीदने निकला था, तभी हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार सौरभ और उसका साथी अचानक ट्रक की चपेट में आ गए।

सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी सुरक्षित बच निकला। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया तथा चालक और खलासी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया। घटना के बाद एनएच 527 डी पर करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के दौरान परिजन विरोध में अड़ गए,लेकिन पुलिस पदाधिकारियों की समझाने-बुझाने के बाद वे मान गए और जाम हटाया गया।

वहीं सूचना पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ और उप चेयरमैन प्रतिनिधि विकास शर्मा ने परिजनों को समझा-बुझाकर संतावना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एनएच किनारे सब्जी बाजार और अवैध दुकानों के कारण सड़क पर अक्सर जाम लगता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि इस स्थान पर अब तक दस से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए,ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User