सुगौली: थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना परिसर में शुक्रवार को अपराह्न दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने पूजा पंडालों की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में मुकेश चौधरी, प्रियांशु सर्राफ, सोना लाल सहनी, अशोक कुमार गुप्ता, शिव राम, विकास शर्मा, राजेश्वर......

Sep 19, 2025 - 19:29
Updated: 8 months ago
0 33
सुगौली: थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना परिसर में शुक्रवार को अपराह्न दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने पूजा पंडालों की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में मुकेश चौधरी, प्रियांशु सर्राफ, सोना लाल सहनी, अशोक कुमार गुप्ता, शिव राम, विकास शर्मा, राजेश्वर ठाकुर, नुरुल होदा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, मुन्ना लाल साह, कुरैशी, नईम खां, रवि पासवान, दुर्गा प्रसाद, राजा सिंह, मो. ऐनुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही, पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए समिति की ओर से वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User