सुगौली: स्टेशन रोड में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नगर के स्टेशन रोड पर दो युवकों के बी

Sep 19, 2025 - 19:32
Updated: 8 months ago
0 119
सुगौली: स्टेशन रोड में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नगर के स्टेशन रोड पर दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान विवाद को शांत कराने पहुंचे दवा व्यवसायी भी जख्मी हो गए। मारपीट में घायल बंगरा निवासी प्रवीण तिवारी समेत अन्य को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User