सीतामढ़ी :- बैरगनिया मे मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ - 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Jun 2, 2025 - 06:18
 0  7
सीतामढ़ी :- बैरगनिया मे मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ - 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- जिले के बैरगनिय थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम मसहा आलम रिंग बाँध के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने नेपाल के रौतहट जिला से संचालित एक अंतर्देशीय/अंतर जिला वाहन चोरी गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की। जहाँ इनलोगों के द्वारा चोरी किए गए मोटरसाइकिल को बेचा जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. कृष्ण कुमार चौधरी (उम्र 24 वर्ष) 2. रामनिवास कुमार यादव (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी की गयी नौ मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गई है। जिसमें मुजफ्फरपुर, मोतिहारी एवं सीतामढ़ी में मोटरसाइकिल चोरी के कई कांड दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य आरोपी मोहम्मद रिजवान को भी गिरफ्तार किया गया है, जो गिरोह का सदस्य बताया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने वर्ष 2025 में अब तक 10 से अधिक मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके अतिरिक्त गिरोह के सदस्य का शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में भी संलिप्तता पायी गयी है।

उक्त सन्दर्भ में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तथा गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। इस अभियान में अवर निरीक्षक बंटी कुमार, कुमोद कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0