सीतामढ़ी :- नाबालिक लड़की का अपहरण मामले में, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Apr 13, 2025 - 08:35
0 9
सीतामढ़ी :- नाबालिक लड़की का अपहरण मामले में, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(परिहार) :- थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीया लड़की का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें थाना क्षेत्र के महादेव पट्टी गांव निवासी अजय कुमार, श्याम सुंदर कुमार, नागेंद्र राय, रेणु देवी, उदय कुमार एवं उषा कुमारी को नामजद किया है। घटना बीते 18 मार्च की बताई जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता अपनी बुआ की गांव गई हुई थी। वहीं से आरोपितों ने चार पहिया वाहन में जबरन बिठाकर उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थक हार कर अंततः पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। तथा न्याय की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1

Comments (0)

User