सीतामढ़ी :- सर्पदंश से बालक की मौत
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(चोरौत) :- थाना क्षेत्र के चोरौत पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 8 निवासी अजय ठाकुर के 5 वर्षीय इकलौते पुत्र हरिओम कुमार की मौत सर्पदंश से हो गई। वह अपने परोसी दादी के यहां देर शाम को खेलने गया था। इस दौरान उसे एक बिल से विषैला सर्प ने गर्दन के समीप तीव्र डंक मार दिया। बच्चा रोते-रोते अपने दादा महेंद्र ठाकुर को बताया। आनन फानन में परिजनों ने मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखंड के साहरघाट के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान बच्चें ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक की मां और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0