सुगौली: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित

भारी वर्षा के कारण कार्यक्रम रद्द, नई तिथि जल्द घोषित होगी

Oct 4, 2025 - 14:50
 0  32
सुगौली: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सरयू नायक इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार, को आयोजित होने वाला एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जदयू नेता सह सुगौली विधानसभा के सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्मेलन को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है। सुनील सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाना था। लेकिन भारी वर्षा के चलते सम्मेलन स्थल पर जनसुविधा और यातायात प्रभावित होने से आयोजन संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा नई तिथि और समय शीघ्र घोषित किया जाएगा, जिसकी सूचना सभी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। उन्होंने एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन के प्रति समर्पित रहें और आगामी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन की मजबूती का परिचय दें। सुनील सिंह ने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0