कोरोना संक्रमित के साथ सफर करने वालों में पूर्वी चंपारण के सर्वाधिक 15 सहित 19 जिलों के कुल 69 लोग

कोरोना संक्रमित के साथ सफर करने वालों में पूर्वी चंपारण के सर्वाधिक 15 में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक सहित 19 जिलों के कुल 69 लोग

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  1

चंपारण टुडे न्यूज़ डेस्क।
कोरोना संक्रमित के साथ सफर करने वाले मोतिहारी के  15 लोग हुए चिन्हित। सभी का सैम्पल ले लिया गया है। पूर्वी चम्पारण के 15 लोग। क्रोना संक्रमित नालन्दा के एक व्यक्ति के साथ बिमान संख्या 6e738 से 22 मार्च को दिल्ली से पटना का सफर किया था। विदित हो कि उपरोक्त विमान में बिहार के कुल 19 जिलों के कुल 69 लोगों को चिन्हित किया गया है। 

सफर करने वालो में मोतिहारी के छतौनी थाना के पांच लोग, बंजरिया थाना के सात लोग, पिपरा थाना एक एवं घोड़ासहन थाना का एक के लोग थे शामिल । सफर करने वालों में पूर्वी चंपारण के सर्वाधिक लोग 15, भागलपुर से 11, सीतामढ़ी से 6, समस्तीपुर से तीन, मुजफ्फरपुर से 7, नवादा सेे एक, सिवान से तीन, सुपौल से एक, भोजपुर से 1, 

बेगूसराय से तीन, सहरसा सेे 1, दरभंगा से तीन, गया, बंका, औरंगाबाद, नालंदा, रोहतास एवं पश्चिमी चंपारण से एक वही छपराा से 2 लोग शामिल थे। पटना जिलाधिकारी ने बुधवार को सभी जिलाधिकारी को पत्र जारी कर दी जानकारी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0