पूर्वी चंपारण जिले के सभी नागरिकों तक अविलंब राशन पहुंचाएं प्रशासन: आइसा
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
पूरे भारत मे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में राहत हेतु सरकार के द्वारा मुफ्त में नागरिकों को राशन देने की घोषणा की गई थी लेकिन सरकार का यह वादा बिल्कुल जमीन पर उतरता नजर नहीं आ रहा है, नागरिकों के द्वारा लगातार अपनी आवाज उठाया जा रहा है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
प्रशासन भी कुछ नही सुन रही है, आज आइसा के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन ने कमिश्नर, तिरहुत व जिला पदाधिकारी,पूर्वी चम्पारण को एक पत्र लिखकर घोड़ासहन प्रखंड सहित पूर्वी चंपारण जिले के लगभग सभी प्रखंडों में अविलंब मुफ्त राशन बिना किसी कटौती के मुहैया कराने की मांग की है इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी घोड़ासहन को भी दी गई है,इसकी जानकारी आइसा नेता मधुसूधन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)