रामगढ़वा : मुरला में जविप्र द्बारा राशन वितरण नही करने पर पं. समिति सदस्य ने उठायी आवाज
एम० कुमार, रामगढ़वा ।
प्रखंड क्षेत्र के मुरला पंचायत के वार्ड नम्बर 10 और 12 के डीलरों द्वारा ग्यारह दिनों से पहले राशन के उठाव कर लेने के बाद भी आज तक राशन को लाभूकों के बीच नहीं बांटा गया। उक्त बाते कि जानकारी मुरला पंचायत समिति सदस्य इरफान पठान ने गुरुवार को दी है।उन्होंने बताया कि राशन कार्डखारी लोगों को डीलर से राशन बांटने को कही गई पर डीलर द्बारा बातों को टाल मटोल कर रहे हैं ।जिससे ग्रामीणों को लॉकडाउन में भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।
इस संदर्भ में एमओ अरविंद कुमार से जानकारी ली गई तो बताया कि अनाज का उठाव डिलरो द्बारा वितरण किये गए बातें सही है।इन्होंने कहा कि राशन का वितरण कल से हर हाल में निर्धारित समयानुसार की जाएगी।लॉकडाउन में समय पर राशन वितरण नही करने वाले डीलरो पर होगी कार्रवाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0